Class 7 Science Chapter 1 Question Answer Bihar Board || Nutrition in Plants Question Answer Ncert
Class 7 Science Chapter 1 Question: आप सभी को इस लेख मे हार्दिक स्वागत है इस लेख मे कक्षा 8वी विज्ञान चैप्टर 1 का सम्पूर्ण प्रश्न उत्तर बताया गया है जो न्यू पैर्टन पर अधारित है
1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर :- जीवों को खाद्य की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि खाद्य से उन्हें ऊर्जा मिलती है, जो जीवित रहने, बढ़ने, काम करने और शरीर की सभी क्रियाएँ करने के लिए जरूरी होती है।
2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :- परजीवी और मृतजीवी में अंतर इस प्रकार है:
3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?
उत्तर :- पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण निम्नलिखित तरीके से किया जाता है:
- एक पत्ती को तोड़कर गरम पानी में 2–3 मिनट उबालें।
- फिर उस पत्ती को एल्कोहल (अल्कोहल) में डालकर गर्म करें ताकि पत्ती का हरा रंग निकल जाए।
- अब पत्ती को फिर से गरम पानी में डालें जिससे वह नरम हो जाए।
- इसके बाद उस पत्ती पर आयोडीन घोल डालें।
- यदि पत्ती नीले-काले रंग की हो जाती है, तो इसका मतलब है कि उसमें मंड (स्टार्च) उपस्थित है।
4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर :- हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं, जिसमें पौधे पत्तियों के द्वारा सूर्य के प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड और जल की मदद से अपना भोजन (ग्लूकोज़) बनाते हैं।
5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्त्रोत हैं।
उत्तर : – सूर्य का प्रकाश
↓
हरे पादप (प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं)
↓
शाकाहारी जीव (पादपों को खाते हैं)
↓
मांसाहारी जीव (शाकाहारी जीवों को खाते हैं)
निष्कर्ष : यह प्रवाह चित्र दिखाता है कि सभी जीवों का भोजन अंततः हरे पादपों से ही प्राप्त होता है, इसलिए वे भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।
6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हे ________ कहते हैं।
उत्तर – स्वपोषी (Autotrophs)
(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण______ के रूप मे किया जाता है।
उत्तर – मंड (स्टार्च)
(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे________ कहते हैं।
उत्तर – क्लोरोफिल
(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से________ लेते तथा________ का उत्पादन करते हैं।
उत्तर : – कार्बन डाइऑक्साइड लेते तथा ऑक्सीजन
7. निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए-
(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप
उत्तर :- अमरबेल (Cuscuta)
(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।
उत्तर – कीटभक्षी पौधा (जैसे पिचर प्लांट / नेपेन्थीस)
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।
उत्तर – रंध्र (Stomata)
8.सही उत्तर पर (√) का चिह्न लगाइए-
(क) अमरबेल उदाहरण है किसका
उत्तर -(ii) परजीवी का।
(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है-
उत्तर : (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
9. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए-
उत्तर –
10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए।
(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।
उत्तर – असत्य
(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।
उत्तर – असत्य
(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
उत्तर – सत्य
(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।
उत्तर – सत्य
11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है?
उत्तर: (ग) पर्णिकाएँ (√)
12. वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है—
उत्तर: (घ) पत्तियाँ (√)
Some Important Link
Download Pdf | Click Here |
Latest Update | Click Here |
Telegram Join | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |