Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Class 8 History chapter 1 Question answer Bseb || प्रारंभिक कथन कैसे, कब और कहाँ प्रश्न उत्तर

Justwell Education

By Justwell Education

Published On:

Class 8 History chapter 1 Question answer Bseb || प्रारंभिक कथन कैसे, कब और कहाँ प्रश्न उत्तर

फिर से याद करें ,

1. सही और गलत बताएँ-

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, तीन काल खंडों में बाँट दिया था।

उत्तर – सही 

(ख) सरकारी दस्तावेज़ों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।

उत्तर – गलत

(ग) अंग्रेज़ों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्त्वपूर्ण होते हैं।

उत्तर – सही.

आइए विचार करें

2. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?

उत्तर – जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को तीन भागों में बाँटा – हिन्दू, मुस्लिम और ब्रिटिश काल। यह तरीका गलत था क्योंकि यह धर्म के आधार पर इतिहास को बाँटता है। इससे एक धर्म को दूसरे से बेहतर या खराब दिखाने की कोशिश होती है, जबकि इतिहास को समाज, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के आधार पर समझना चाहिए।

3. अंग्रेज़ों ने सरकारी दस्तावेज़ों को किस तरह सुरक्षित रखा?

उत्तर – अंग्रेजों ने दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम बनाए। बड़े-बड़े दफ्तरों के पास खास कमरे होते थे जहाँ कागज़ात रखे जाते थे। उन्होंने हर चीज लिखकर और फाइल बनाकर रखी ताकि भविष्य में कभी भी उन दस्तावेज़ों को देखा जा सके।

4. इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?

उत्तर – अख़बारों में आम लोगों की राय, घटनाओं की अलग-अलग नजर से जानकारी मिलती है, जबकि पुलिस रिपोर्ट में सिर्फ सरकारी नजरिया होता है। इसलिए अख़बार ज्यादा सच्ची और कई बार अलग सोच वाली बातें बताते हैं, जो पुलिस रिपोर्ट में नहीं मिलतीं।

आइए करके देखें

5. क्या आप आज की दुनिया के कुछ सर्वेक्षणों का उदाहरण दे सकते हैं? सोचकर देखिए कि खिलौना बनाने वाली कंपनियों को यह पता कैसे चलता है कि बच्चे किन चीज़ों को ज्यादा पसंद करते हैं। या, सरकार को यह कैसे पता चलता है कि स्कूलों में बच्चों की संख्या कितनी है? इतिहासकार ऐसे सर्वेक्षणों से क्या हासिल कर सकते हैं?

उत्तर – हाँ, आज कई तरह के सर्वेक्षण होते हैं। जैसे –

  • जनगणना (Census): जिसमें सरकार लोगों की संख्या, उम्र, काम और पढ़ाई की जानकारी इकट्ठा करती है।
  • विद्यालय सर्वेक्षण: इससे पता चलता है कि स्कूलों में कितने बच्चे पढ़ते हैं, कितने लड़के और कितनी लड़कियाँ हैं।

बाजार सर्वेक्षण: कंपनियाँ पता लगाती हैं कि लोग कौन-से खिलौने, कपड़े या मोबाइल पसंद करते हैं।

जैसे – खिलौना बनाने वाली कंपनी बच्चों से पूछती है, या उनके खेलने के तरीकों पर ध्यान देती है कि उन्हें कार, रोबोट या पज़ल जैसे खिलौने ज्यादा पसंद हैं।

इतिहासकार ऐसे सर्वेक्षणों से क्या हासिल कर सकते हैं? इतिहासकार इनसे यह जान सकते हैं कि किसी समय पर लोग कैसे रहते थे, क्या काम करते थे, कितने पढ़े-लिखे थे और समाज में कौन-कौन सी बातें प्रचलित थीं। इससे उन्हें उस समय की असली तस्वीर समझने में मदद मिलती है।

Read Also- Padhai Ke Sath Sath Online Paisa Kaise Kamaye 2025 – पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पैसा कमाने का तरीका जानें

Some Important Link 

Download Pdf Click Here 
Latest Update Click Here 
Telegram Join Click Here 
Youtube Channel Click Here 

 

Justwell Education

Justwell Education

नाम: Mr.Amresh परिचय: मैं Justwell Help का संस्थापक हूं। इस वेबसाइट के माध्यम से हम Latest Update, Sarkari Naukri, Sarkari Yojana, Result, Loan Apply , Etc की विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment