Class 7 Science chapter 3 question answer Bihar board ncert || उष्मा चैप्टर 3 प्रश्न उत्तर
1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टर थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।
उत्तर – समानताएँ: –
- दोनों ताप मापने के लिए उपयोग किए जाते हैं
- दोनों में पारा (Mercury) भरा होता है।
अंतर:
- प्रयोगशाला तापमापी से हम चीजों (पानी, तेल आदि) का ताप मापते हैं, जबकि डॉक्टर थर्मामीटर से शरीर का ताप मापा जाता है
- प्रयोगशाला तापमापी में तापमान सीमा -10°C से 110°C होती है जबकि डॉक्टर थर्मामीटर में 35°C से 42°C तक होती है।
2. उष्मा चालक तथा उष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
- उत्तर – उष्मा चालक (Heat Conductor):→ लोहा, तांबा
- उष्मा-रोधी (Heat Insulator):→लकड़ी, प्लास्टिक
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी .——– द्वारा प्राप्त होती है।
उत्तर – तापमापी
(ख) उबलते हुए पानी का ताप ______ तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
उत्तर – डॉक्टरी
(ग) ताप को डिग्री ______ में मापते हैं।
उत्तर – सेल्सियस ( C⁰)
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा उष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को _____ कहते हैं।
उत्तर – विकिरण
(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक उष्मा का स्थानांतरण ______ प्रक्रम द्वारा करेगी।
उत्तर – चालन
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ______ रंग के वस्त्र उष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।
उत्तर – गहरे
4. काँलम A में दिए कथनो का कॉलम B के शब्दो से मिलान कीजिए –
उत्तर – कॉलम A से कॉलम B का मिलान:
(क) थल समीर के बहने का समय — (iv) रात
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय — (iii) दिन
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय — (ii) सर्दियाँ
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसंद करने का समय — (i) गर्मियाँ
प्रश्न 5: सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक ऊष्मा क्यों प्रदान करता है?
उत्तर – कई परतों वाला वस्त्र मोटे कपड़े से ज्यादा गर्मी देता है क्योंकि हर परत के बीच में हवा फंसी होती है।
हवा एक खराब ऊष्मा चालक (उष्मा-रोधी) होती है, इसलिए वह शरीर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देती और शरीर को गर्म बनाए रखती है
6: चित्र 3.13 को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।
उत्तर- 1. चालन (Conduction):
गैस की ज्वाला से गर्मी बर्तन के तले में चालन के द्वारा पहुँचती है और फिर बर्तन में ऊपर की ओर जाती है।
2. संवहन (Convection):
बर्तन के अंदर पानी में गर्मी का प्रसार संवहन द्वारा होता है – नीचे का गर्म पानी ऊपर आता है और ठंडा पानी नीचे चला जाता है।
3. विकिरण (Radiation):
गैस की लौ से चारों तरफ विकिरण द्वारा ऊष्मा निकलती है जिसे हम बिना छुए महसूस कर सकते हैं।
7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफ़ेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- गर्म जलवायु में सफेद रंग की दीवारें सूर्य की गर्मी को परावर्तित (रिफ्लेक्ट) करती हैं, जबकि गहरे रंग की दीवारें गर्मी को अधिक अवशोषित करती हैं।
इसलिए सफेद पेंट घर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।
8 . 30°C के एक लीटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा—
Ans- D
9. 40⁰ C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40⁰ C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा
(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानांतरित होगी।
उत्तर – (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की और स्थानांतरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।
10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा-
(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।
उत्तर – (घ) ठंडा नहीं होगा।
11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है-
(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
उत्तर – (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।
Some Important Link
Download Pdf | Click Here |
Latest Update | Click Here |
Telegram Join | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |