Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Bihar Board | Durva Class 7 Hindi चिड़िया और चुरूंगुन प्रश्न

Justwell Education

By Justwell Education

Updated On:

Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Bihar Board | Durva Class 7 Hindi चिड़िया और चुरूंगुन प्रश्न

1. नमूने के अनुसार लिखो

  • छोड़ घोंसला बाहर आया,
  • देखी डालें. देखे पात।

चुरुंगुन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डालें और पत्ते देखे

(क) डाली से डाली पर पहुँचा,

उत्तर – चुरुंगुन एक डाली से दूसरी डाली पर पहुँचा। उसने कलियाँ और फूल देखे।

(ख) खाने-गाने के सब साथी, देख रहे हैं मेरी बाट।

उत्तर – चुरुंगुन के खाने-गाने वाले सब साथी, उसकी राह देख रहे हैं।

ग) कच्चे-पक्के फल पहचाने, खाए और गिराये काट।

उत्तर – चुरूंगुन कच्चे-पक्के फल पहचानने लगा है। उसने कुछ फल खाए और काटकर गिराये हैं।

(घ) उस तरु से इस तरु पर आता, जाता हूँ धरती की ओर।

उत्तर – चुरुंगुन एक तरु से दूसरे तरु पर आता-जाता रहता है। वह धरती की ओर भी जाता है।

2. कविता से – 

(क) चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ के बारे में बार-बार अपनी माँ से क्यों पूछता है?

उत्तर – चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ के बारे में बार-बार अपनी माँ से इसलिए पूछता है क्योंकि वह अभी नादान है, उसे नहीं पता कि उड़ना किसे कहते हैं, उड़ने लायक कब बना जाता है। वह माँ से यह जानना चाहता है कि वह उड़ने लायक हो गया है।

(ख) चुरुंगुन को कौन सी चीजें अच्छी लगती हैं?

उत्तर – चुरुंगुन को डालों-पत्तों पर घूमना, पत्ते का हिलमिल कर बातें करते देखना, कलियों और फूलों को देखना, कच्चे पक्के फल खाना, अपने साथियों के साथ खेलना, सभी वृक्षों पर आना-जाना, धरती की ओर जाना तथा नीला गगन देखना अच्छा लगता है।

(ग) चुरुंगुन अभी-अभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हो?

उत्तर – छात्र लिखें कि वह किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हैं जैसे – पशु-पक्षी के बारे में जानना, समुद्र में रहने वाले जीवों के बारे में जानना, ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में आदि।

3. क्रम से लगाओ – 

नीचे कुछ चीजों के नाम लिखे हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।

फूल, पात, फुनगी, डाल, फल, कलियाँ, धरती, साथी, तरु, दाना, गगन

उत्तर – डाल, पात, कलियाँ, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरु, धरती, दाना, गगन

4. और चुरुंगुन उड़ गया

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँ-कहाँ गया होगा? उसने क्या-क्या देखा होगा? अपने शब्दों में लिखो

उत्तर – उड़ने के बाद चुरुंगुन खेत-खलिहानों, बागों में गया होगा। वहाँ उसने फसलों, रंग-बिरंगे खुशबूदार फूल, नदियों, आदमी, पशु तथा पक्षियों को देखा होगा।

5. वचन बदलो – 

  • एकवचन – बहुवचन
  • डाल – डालें, डालों
  • बात – बातें, बातों
  • कली – कलियाँ, कलियों
  • फूल – फूलों
  • फल – फलों
  • साथी – साथियों
  • तरु – तरुओं
  • दाना – दानें
  • डैना – डैने

6. बार-बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ

उत्तर – 

  • डाल – चिड़िया डाल पर बैठी है।
  • ढाल – उसके हाथ में ढाल भी है।
  • बात – तुम मुझसे बात मत करो।
  • भात – मुझे थोड़ा और भात दो।
  • फूल – इस फूल की खुशबू अच्छी है।
  • मूल – परिश्रम सफलता का मूल मंत्र है।
  • दाना– चिड़ियाँ दाना चुग रही हैं।
  • धान – इस साल धान की उपज पिछले साल से ज्यादा हुई है।

Read Also- Padhai Ke Sath Sath Online Paisa Kaise Kamaye 2025 – पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पैसा कमाने का तरीका जानें

Some Important Link 

Download Pdf  Click Here 
Latest Update  Click Here 
Telegram Join  Click Here 
Youtube Channel  Click Here 

 

Justwell Education

Justwell Education

नाम: Mr.Amresh परिचय: मैं Justwell Help का संस्थापक हूं। इस वेबसाइट के माध्यम से हम Latest Update, Sarkari Naukri, Sarkari Yojana, Result, Loan Apply , Etc की विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment