Class 6 ,7,8 Computer Science chapter 2 Question Answer Bihar Board || कंप्यूटर के अंग प्रश्न उत्तर
Class 6, 7, 8 Computer Science Chapter 2 Question: आप सभी को इस लेख मे हार्दिक स्वागत है इस लेख मे कक्षा 8वी computer विज्ञान चैप्टर 2 का सम्पूर्ण प्रश्न उत्तर बताया गया है जो न्यू पैर्टन पर अधारित है.
2. रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों से भरिए-
(रैंडम एक्सेस मेमोरी, एप्लिकेशन, स्टोरेज, आउटपुट, इनपुट)
1) माउस एक इनपुट उपकरण है।
ii) प्रिंटर एक आउटपुट उपकरण है।
iii) पेन ड्राइव एक स्टोरेज उपकरण है।
iv) वैसे कंप्यूटर प्रोग्राम जो किसी विशेष कार्य के लिए बने होते हैं उन्हें एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहते हैं।
v) RAM का पूरा नाम रैंडम एक्सेस मेमोरी है।
4. लघु उत्तरीय प्रश्न –
i) ROM और RAM का पूरा नाम क्या है?
उत्तर– ROM का पूरा नाम: Read Only Memory
RAM का पूरा नाम: Random Access Memory
ii) दो इनपुट उपकरण का नाम लिखें?
उत्तर– 1. कीबोर्ड (Keyboard)
2. माउस (Mouse)
iii) दो आउटपुट उपकरण का नाम लिखें?
उत्तर– 1. मॉनिटर (Monitor)
2. प्रिंटर (Printer)
iv) इंटर की (Enter Key) का क्या काम है?
उत्तर– इंटर की का उपयोग नया काम शुरू करने या दिए गए आदेश को पूरा करने के लिए किया जाता है। जैसे — नई लाइन पर जाना या कोई कमांड चलाना।
v) कंप्यूटर के कीबोर्ड का क्या उपयोग है?
उत्तर– कीबोर्ड का उपयोग कंप्यूटर में शब्द, नंबर और आदेश (Commands) टाइप करने के लिए किया जाता है।
5. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न –
i) कंप्यूटर हार्डवेयर किसे कहते हैं? किन्हीं दो हार्डवेयर के नाम लिखें?
उत्तर– कंप्यूटर हार्डवेयर वे सभी हिस्से होते हैं जिन्हें हम देख और छू सकते हैं। ये कंप्यूटर के काम करने में मदद करते हैं।
उदाहरण: 1. मॉनिटर (Monitor)
2. कीबोर्ड (Keyboard)
ii) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? किन्हीं दो सॉफ्टवेयर के नाम लिखें?
उत्तर– सॉफ्टवेयर वह प्रोग्राम होता है जो कंप्यूटर को काम करने का निर्देश देता है। इसे हम देख नहीं सकते, लेकिन इसका उपयोग कंप्यूटर चलाने में होता है।
उदाहरण: 1. एम.एस. वर्ड (MS Word)
2. पेंट (Paint)
iii) कंप्यूटर मेमोरी का क्या उपयोग है?
उत्तर– कंप्यूटर मेमोरी का उपयोग डेटा और जानकारी को स्टोर (सहेजने) के लिए किया जाता है। यह कंप्यूटर की सोचने और काम करने की क्षमता को बढ़ाती है।
मेमोरी दो प्रकार की होती है — RAM और ROM। RAM में काम करते समय डेटा रहता है और ROM में जरूरी निर्देश पहले से स्टोर रहते हैं।
iv) सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं?
उत्तर– सिस्टम सॉफ्टवेयर: यह कंप्यूटर को चलाने के लिए जरूरी होता है। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच काम करता है।
उदाहरण: विंडोज़ (Windows), लिनक्स (Linux)
एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर: यह किसी विशेष कार्य को करने के लिए उपयोग होता है, जैसे पढ़ाई, चित्र बनाना या हिसाब करना।
उदाहरण: एम.एस. वर्ड (MS Word), पेंट (Paint)
Some Important Link
Download Pdf | Click Here |
Latest Update | Click Here |
Telegram Join | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |