Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025- बिहार सरकार दे रही है सभी महिलाओं को ₹10,000 रुपया?

Justwell Education

By Justwell Education

Published On:

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025- बिहार सरकार दे रही है सभी महिलाओं को ₹10,000 रुपया? 

नमस्कार दोस्तो यदि आप बिहार के निवासी हैं और अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बिहार महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पसंदीदा काम की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में भेजेगी, ताकि वह अपने छोटे कारोबार की शुरुआत कर सकें।

बिहार मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा योजना की घोषणा 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस नई योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 2005 से बिहार सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही है। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए अब “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है।

Read Also – Padhai Ke Sath Sath Online Paisa Kaise Kamaye 2025 – पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पैसा कमाने का तरीका जानें

मुख्यमंत्री ने बताया कि—

  • यह योजना राज्य के हर परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • महिलाओं को उनकी पसंद के रोजगार के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी।
  • रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, उनके काम का मूल्यांकन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

योजना की प्रमुख बातें

  1. राज्य के हर परिवार से एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
  2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन जल्द ही लिए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तय की जाएगी।
  3. सितंबर 2025 से लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेजना शुरू हो जाएगा.
  4. छह महीने पुराना रोजगार संतोषजनक पाए जाने पर महिलाओं को 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
  5. महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहर तक हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य के भीतर रोजगार के अधिक अवसर भी बढ़ेंगे।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लाभ

  • केवल बिहार की महिला नागरिक ही इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
  • योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये मिलेंगे।
  • रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध है।

योग्यता (Eligibility) – कौन कर सकता है आवेदन?

यदि आप Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:

  • आवेदक महिला बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

सितंबर में मिलेगी पहली किस्त?

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार:

  • सितंबर 2025 में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
  • आवेदन पूरा होने के बाद महिलाओं को इसी महीने पहली 10,000 रुपये की किस्त मिल जाएगी।
  • रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद निरीक्षण किया जाएगा।
  • संतोषजनक कार्य होने पर 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

बिहार महिला रोजगार योजनाआवश्यक दस्तावेज (Documents Required) 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि पढ़ी-लिखी हैं)
  • बैंक पासबुक (NPCI से लिंक होना चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

बिहार महिला रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

अभी बिहार सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है
सरकार सितंबर 2025 में आवेदन प्रक्रिया जारी करेगी।

जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होगी, आपको इसकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल और समाचार स्रोतों पर मिल जाएगी।

New Form Download Click Here 
Official Website Click Here 
Sarkari Yojana Click Here 
Teligram Channel Click Here 
Justwell Education

Justwell Education

नाम: Mr.Amresh परिचय: मैं Justwell Help का संस्थापक हूं। इस वेबसाइट के माध्यम से हम Latest Update, Sarkari Naukri, Sarkari Yojana, Result, Loan Apply , Etc की विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment