Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Class 8 Science Chapter 1 Question Answer Bihar Board Ncert || फसल उत्पादन एव प्रबंध प्रश्न उत्तर

Justwell Education

By Justwell Education

Updated On:

Class 8 Science Chapter 1 Question Answer Bihar Board Ncert || फसल उत्पादन एव प्रबंध प्रश्न उत्तर

Class 8 Science Chapter 1 Question: आप सभी को इस लेख मे हार्दिक स्वागत है इस लेख मे कक्षा 8वी विज्ञान चैप्टर 1 का सम्पूर्ण प्रश्न उत्तर बताया गया है जो न्यू पैर्टन पर अधारित है

1. उचित शब्द छाँट कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –(तेरने, जल, फसल, पोषक, तैयारी

(क) एक स्थान पर एक ही प्रकार के बड़ी मात्रा में उगाए गए पौधों को ____ कहते हैं। 

उत्तर – फसल

(ख) फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की _____ होती है।

उत्तर – तैयारी

(ग) क्षतिग्रस्त बीज जल की सतह पर ____ लगेंगे। उत्तर – तैरने

(घ) फसल उगाने के लिए पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं मिट्टी से _जल__ तथा __पोषक___ आवश्यक हैं।

2. कॉलम A और कॉलम B का सही मिलान:

उत्तर – (i) खरीफ फसल — (e) धान एवं मक्का

(ii) रबी फसल — (d) गेहूँ, चना, मटर

(iii) रासायनिक उर्वरक — (b) यूरिया एवं सुपर फॉस्फेट

(iv) कार्बनिक खाद — (c) पशु अपशिष्ट, गोबर, मूत्र एवं पौध अपशिष्ट

3. निम्नलिखित मे से दो-दो उदाहरण

(क) खरीफ फसल –

उत्तर – धान, मक्का

(ख) रबी फसल –

उत्तर – गेहूँ, चना

4.निम्न पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए

(क) मिट्टी तैयार करना:

उत्तर – खेती से पहले मिट्टी को जोतकर भुरभुरी बनाई जाती है ताकि बीज अच्छे से उग सकें।

(ख) बुआई:

उत्तर – बुआई में बीजों को खेत में बोया जाता है। इसे सही समय और दूरी पर किया जाता है।

(ग) निराई:

उत्तर – निराई में खेत से खरपतवार हटाए जाते हैं ताकि फसल ठीक से बढ़ सके।

(घ) थ्रेशिंग:

उत्तर -थ्रेशिंग में फसल से अनाज को अलग किया जाता है। यह काम हाथ या मशीन से होता है।

5. स्पष्ट कीजिए कि उर्वरक खाद से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर – उर्वरक और खाद में ये मुख्य अंतर होते हैं:

  •  उर्वरक – रासायनिक पदार्थ होते हैं, जबकि खाद प्राकृतिक रूप से बनती है।
  • उर्वरक – फसल को जल्दी बढ़ाते हैं, लेकिन मिट्टी को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
  • खाद – मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को लंबे समय तक बनाए रखती है।
  • खाद – पर्यावरण के लिए सुरक्षित होती है, जबकि उर्वरक अधिक उपयोग से हानिकारक हो सकती है।

सीधा और सरल कहा जाए तो: उर्वरक तेज़ असर करता है पर रासायनिक होता है, जबकि खाद धीरे असर करती है पर मिट्टी के लिए फायदेमंद होती है।

6. सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर सिंचाई वह प्रक्रिया है जिसमें फसलों की जरूरत के अनुसार खेतों में पानी पहुँचाया जाता है।

जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियाँ:

  1. टपक सिंचाई (Drip Irrigation):इसमें पाइपों के जरिए पानी की बूँद-बूँद सीधे पौधों की जड़ों में दिया जाता है। इससे पानी की बचत होती है।
  2. फव्वारा सिंचाई (Sprinkler Irrigation): इसमें पानी को हवा में फव्वारे की तरह छिड़का जाता है, जिससे पूरे खेत में समान रूप से पानी पहुँचता है और जल की बर्बादी नहीं होती।

7. यदि गेहूँ को खरीफ़ ऋतु में उगाया जाए तो क्या होगा? चर्चा कीजिए।

उत्तर – अगर गेहूँ को खरीफ़ ऋतु (बरसात के मौसम) में उगाया जाए, तो वह ठीक से नहीं उगेगा। गेहूँ ठंडी जलवायु की फसल है और इसे रबी ऋतु में बोया जाता है। खरीफ़ ऋतु में अधिक बारिश होती है, जिससे गेहूँ के बीज गल सकते हैं और फसल खराब हो सकती है। इसलिए गेहूँ को सही मौसम यानी सर्दियों में ही उगाना चाहिए।

8. खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या प्रभाव पड़ता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर – खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, जिससे मिट्टी कम उपजाऊ हो जाती है। इसलिए बीच-बीच में खाद डालना या फसल बदलना जरूरी होता है।

9. खरपतवार क्या हैं? हम उनका नियंत्रण कैसे कर सकते हैं?

उत्तर – खरपतवार क्या हैं? खरपतवार वे पौधे होते हैं जो फसलों के साथ उगते हैं और फसलों को नुक्सान पहुँचाते हैं।

खरपतवार का नियंत्रण कैसे करें?

  1. हर्बीसाइड्स का उपयोग करें।
  2. हाथ से या मशीन से निकालें।
  3. फसल घेरने से खरपतवार कम होते हैं।
  4. मुलचिंग करें, जिससे खरपतवार नहीं उगते।

10. निम्न बॉक्स को सही क्रम में इस प्रकार लगाइए कि गन्ने की फसल उगाने का रेखाचित्र तैयार हो जाए।

उत्तर – 5 – 6- 4- 7 – 2- 3 – 1

11. नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से पहेली को पूरा कीजिए

ऊपर से नीचे की ओर

1. सिंचाई का एक पारंपरिक तरीका

उत्तर – रहट

2. बड़े पैमाने पर पालतू पशुओं की उचित देखभाल करना

उत्तर – पशुपालन

3. फसल जिन्हें वर्षों ऋतु में बोया जाता है

उत्तर – खरीफ

6 फसल पक जाने के बाद काटना

उत्तर – कटाई

बाई से दाईं ओर ,

1. शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें

उत्तर – रबी फसल

4. एक ही किस्म के पौधे जो बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं

उत्तर – फसल

5. रसायनिक पदार्थ जो पौधों को पोषक प्रदान करते हैं

उत्तर – उर्बरक

7. खरपतवार हटाने की प्रक्रिया

उत्तर – निराई

Read Also- Padhai Ke Sath Sath Online Paisa Kaise Kamaye 2025 – पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पैसा कमाने का तरीका जानें

Some Important Link 

Download Pdf Click Here 
Latest Update Click Here 
Telegram Join Click Here 
Youtube Channel Click Here 
Justwell Education

Justwell Education

नाम: Mr.Amresh परिचय: मैं Justwell Help का संस्थापक हूं। इस वेबसाइट के माध्यम से हम Latest Update, Sarkari Naukri, Sarkari Yojana, Result, Loan Apply , Etc की विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Leave a Comment