21 Febuary Science Guess Viral Question Paper 2026 – बिहार बोर्ड 21 फरवरी विज्ञान वायरल पेपर 2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में 21 फरवरी को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जानी है। परीक्षा नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर “विज्ञान वायरल प्रश्नपत्र 2026” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई छात्र व्हाट्सएप, टेलीग्राम और यूट्यूब पर वायरल प्रश्नों की तलाश कर रहे हैं।
हालांकि छात्रों को यह समझना बहुत जरूरी है कि बिहार बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र पूरी तरह गोपनीय प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाते हैं। वायरल बताए जा रहे प्रश्नपत्र या अनुमानित प्रश्न अक्सर केवल गेस पेपर होते हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को तैयारी में सहायता देना होता है, न कि वास्तविक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराना।
21 Febuary Science Paper out 2026

1.प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें और इसे किरण आरेख से दशांयें।
उत्तर – प्रकाश का परावर्त्तन प्रकाश के किसी वस्तु से टकराकर लौटने की प्रक्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। प्रकाश के परावर्त्तन के निम्नलिखित दो नियम हैं:
(i) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।
(ii) आपतित किरण, दर्पण के आपतन बिंदु पर अभिलंब तथा परावर्तित किरण, सभी एक ही समतल में होते हैं।
2. गोलीय दर्पण किसे कहते हैं ?
उत्तर– गोलीय दर्पणः ऐसे दर्पण जिनका परावर्तक पृष्ठ गोलीय हो, उसे गोलीय दर्पण कहते हैं।
3. गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन के लिए नयी कार्तीय चिन्ह परिपाटी दर्शायें।
उत्तर— गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन के लिए नयी कार्तीय चिन्त परिपाटी निम्नलिखित द्वारा दर्शाया गया हैं:
(i) बिंब को हमेशा दर्पण के बाई ओर रखा जाता है।
(ii) मुख्य अक्ष के समांतर सभी दूरियाँ को दर्पण के ध्रुव से मापी जाती है।
(iii) मूल बिंदु के दाई ओर की दूरियाँ धनात्मक और बायीं ओर की ऋणात्मक होती है।
4.अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए।
उत्तर– अवतल दर्पण पर मुख्य अक्ष के समांतर आपतित किरणें परावर्तित होकर दर्पण की मुख्य फोकस के जिस बिंदु पर मिलती है उस बिंदु को अवतल दर्पण के मुख्य फोकस कहते हैं।
5.उत्तल दर्पण के क्या उपयोग हैं?
उत्तर– उत्तल दर्पण के निम्नलिखित उपयोग हैं:
(i) उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों में साइड मिरर और पीछे देखने के आइने के रूप में किया जाता है।
(ii) छपाई के छोटे-छोटे अक्षरों को पढ़ने के रूप में किया जाता है
6. हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं ?
उत्तर- हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता देते हैं क्योंकि वे किसी वस्तु का हमेशा सीधा प्रतिबिंब बनाता है। जिससे ड्राइवर अपने पीछे की वस्तुओं को देखने में सफल हो जाता है
7.उत्तल लेंस की अभिसारी लेंस क्यों कहा
उत्तर– उत्तल लेंस, उससे होकर जानेवाली किरणपुंज को अभिसारित कर देती है जिसके कारण उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहा जाता है।
8. दिए गये उत्तल लेंस, अवतल लेंस एवं काँच की एक वृत्ताकार पट्टिका के सतहों को छुए बिना उनकी पहचान कैसे करेंगे ?
उत्तर– दिए गये उत्तल लेंस, अवतल लेंस एवं काँच की एक वृत्ताकार पट्टिका के सतहों को छुए बिना उनकी पहचान करने के लिए बारी-बारी से उन्हें किसी पुस्तक में छपे अक्षरों को ध्यान से देखते हैं। यदि छपे अक्षर अपने वास्तविक आकार से बड़ा दिखाई पड़े तो वह उत्तल लेंस होगा। यदि छोटा दिखाई पड़े तो वह अवतल लेंस होगा जबकि अपने वास्तविक आकार के बराबर दिखाई दे तो वह एक वृत्ताकार पट्टिका होगा.
9. उत्तल लेंस के क्या उपयोग हैं?
उत्तर– उत्तल लेंस के निम्नलिखित उपयोग हैं
(i) छपाई के छोटे-छोटे अक्षरों को पढ़ने में।”
(ii) नेत्र में हुए दूर-दृष्टि को दूर करने में।
(iii) प्रकाशित यंत्रों में उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है।
10. अवतल लेंस के क्या उपयोग किया जाता है ?
उत्तल– अवतल लेंस की निम्नलिखित उपयोग है:
(i) प्रकाशित यंत्रों में अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है।
(ii) नेत्र में हुए निकट-दृष्टि दोष को दूर करने में माना हैं ?
11. उत्तल लेंस को आँख के सामने रखकर रखकर सूर्य को देखना क्यों मना है।
उत्तर-उत्तल लेंस को आँख के सामने रखकर सूर्य को देखने पर सूर्य से आती ऊष्मा आँख के रेटिना पर फोकसित होकर आँख को अत्यधित क्षेति पहुँचा सकती हैं।
12. रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही क्यों होता हैं?
उत्तर- प्रकाश में लाल रंग का तरंगदैर्ध्य अधिक होता है। जिसके कारण दूर से ही लाइन चालू होने की स्थिति का पता चल जाता है, इसलिए रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही होता है
13. तारे क्यों टिमटिमाते हैं ?
उत्तर– जब हम तारों को देखते हैं तो उनकी चमक घटती-बढ़तो हुई प्रतीत होती है। तब हम कहते हैं कि तारे टिमटिमा रहे हैं। तारों की यह टिमटिमाना वायुमंडल की असमानता के कारण होती है
14. चंद्रमा और ग्रह टिमटिमाते प्रतित नहीं होते हैं। क्यों ?
उत्तर-तारे टिमटिमाते हैं, लेकिन चंद्रमा एवं ग्रह नहीं टिमटिमाते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि तारों को तुलना में चंद्रमा तथा ग्रह पृथ्वी के चहुत नजदीक है
12. स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों होता है?
उत्तर- जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल में प्रवेश करता है तब प्रकाश का प्रकीर्णन होता है, जिसमें लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम जवकि नीले रंग की प्रकीर्णन सबसे अधिक होने के कारण स्वच्छ आकारा का रंग नीला प्रतीत होता है
Same Important Link
| Objective Question Answer 2026 | Click Here |
| Subjective Question Answer 2026 | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Follow |
